फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Got relief in appeal, got a chance to improve instead of jail

Etah News: अपील में मिली राहत, जेल के बजाए मिला सुधरने का मौका

Wed, 24 May 2023 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 May 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Got relief in appeal, got a chance to improve instead of jail
अपील में मिली राहत, जेल के बजाए मिला सुधरने का मौका
विज्ञापन

एटा। वर्ष 1996 में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई मारपीट की वारदात में 3 मार्च को जेएम अदालत ने दंडादेश सुनाया था। इस मामले में आरोपी को अपील में राहत मिली है। जिला जज ने अपील भले ही निरस्त कर दी, लेकिन आरोपी को जेल भेजने के बजाए छह माह सुधार के लिए परिवीक्षा पर छोड़ दिया।
21 अगस्त 1996 को गंजडुंडवारा के बनहेल निवासी रामप्रकाश के भाई होरीलाल के साथ आरोपी राजेंद्र निवासी करसान थाना अमांपुर की कहासुनी हो गई। जिस पर 22 अगस्त 1996 को आरोपी ने होरीलाल को पीट दिया। जेएम क्राइम अगेंस्ट वूमेन ने विगत 3 मार्च को दो साल के कारावास व पंद्रह सौ रुपया जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन

जिस पर आरोपी ने जिला जज की अदालत में अपील की। सुनवाई के बाद जिला जज अनुपम कुमार ने अपील को खारिज कर दिया। परंतु सजा भुगतने के लिए जेल भेजने के स्थान पर उसे छह माह की परिवीक्षा पर सुधार करने को रिहा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed