फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Goods store hurled stones and firing

दुकान का सामान फेंका, पथराव और फायरिंग

Sun, 28 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 28 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
Goods store hurled stones and firing
ठंडी सड़क पर शनिवार सुबह वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान पथराव के साथ फायरिंग हो गई। वहीं दुकान का सामान भी फेंक दिया। पांच लोगाें को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस बीच एक पक्ष के लोग बाइक छोड़कर भाग गए, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन




शहर के पटियाली गेट निवासी सचिन गाड़ी चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे चार अन्य साथियों के साथ ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर के पास गाड़ी खड़ी कर रहे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगाें ने दुकान होने के चलते गाड़ी खड़ी करने से मना किया। विरोध करने पर सचिन, भारती, सरजू, अफ्तार किशन व शानू के साथ मारपीट कर घायल कर दिया, बाद में पथराव कर तमंचे से फायर भी किया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed