फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Giving wings to fly brimming poor Uma

हौंसलों की उड़ान से गरीबों को पंख दे रही उमा

Sat, 26 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 26 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Giving wings to fly brimming poor Uma
 नगर की युवती उमा पर स्वयं संसाधनों का अभाव है लेकिन सेवा करने का जुनून है कि स्वयं सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर वह अब गरीब युवतियों को प्रशिक्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

 इंटर तक शिक्षित तीस वर्षीय छात्रा उमा मध्यमवर्ग के  परिवार से वास्ता रखती है। वह नगर के वैद्य दिनेश चंद्र की पुत्री है। वर्ष 2011 में समाज कल्याण विभाग से उन्होंने सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विभाग से ही उनको एक मशीन और 450 रुपये आर्थिक मदद के रूप में मिले। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने अपने हुनर को अपनी पहचान बनाया। अपने इस हुनर के बाद वह न केवल परिवार का सहारा बनी बल्कि उन्होंने ऐसी बालिकाओं को प्रशिक्षित करने का मन भी बनाया जो आर्थिक रूप से कमजोर है और संसाधनों के अभाव में वह प्रशिक्षण नहीं प्राप्त कर पा रही। मामो, नमैनी, गोरहा में सैकड़ों आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के बाद अब उन्होंने कासगंज में नि:शुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर लगाया है। यहां वह आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को प्रशिक्षित कर रही हैं। वह 20 से अधिक युवतियों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed