फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   girls

सफलता का कोई शार्टकट नहीं: डीएम

Fri, 20 Nov 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
girls
कलक्ट्रेट सभागार में छात्राओं को पुरस्कृत करते डीएम सुखलाल भारती। - फोटो : ETAH
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। बालिकाएं जीवन में लक्ष्य तय करके पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे समय में एक पद के लिए दस आवेदन आते थे, जबकि आज एक लाख से ज्यादा आवेदन आते हैं, ऐसे में छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपने अध्ययन को दुरुस्त रखना होगा, तभी कामयाबी संभव है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से पहुंची बालिकाओं से रूबरू थे। बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनके द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य के बारे में जानकारी की। इस दौरान लगभग सभी छात्राओं ने अपना लक्ष्य शिक्षक बनना बताया। जबकि एक छात्रा ने बैंकिंग और एक ने पीसीएस में जाने की बात कही। डीएम ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। छात्रा अनुष्का यादव, भावना वर्मा, संध्या, अनमोल, सपना आदि ने डीएम से भविष्य को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज प्रधानाचार्या विनीता तिवारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed