{"_id":"62adc60b5d4da6674b044fe8","slug":"girlfriend-was-murdered-for-asking-for-borrowed-money-etah-news-agr537271738","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रुपये मांगने पर की थी प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी के रुपये मांगने पर की थी प्रेमिका की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। थाना क्षेत्र के नगला किशन सिंह के बंबा के पास बृहस्पतिवार शाम को हाथरस के महेवा निवासी अर्चना का शव मिला था। मोबाइल चैटिंग के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। उसने महिला की हत्या करने की बात कबूल की है। बताया कि डेयरी चलाने के लिए उसने अपनी प्रेमिका महिला से 80 हजार रुपये लिए थे। मांगे जाने पर उसकी हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि गांव नगला किशन सिंह निवासी अमित को जिनावली चौराहा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह एक साल पहले अर्चना के संपर्क में आया था। पति से विवाद के कारण वह आगरा में टेढ़ी बगिया में रहने लगी। अर्चना से उसने 80 हजार रुपये उधार लिए थे। जब अमित ने रुपये वापस नहीं किए तो अर्चना ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।
इस पर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार को उसे अपने खेतों की ओर नहर किनारे बुलाकर गले में पड़े दुपट्टे से गला घोंटा। बाद में सूजे से गर्दन पर कई वार किए। दुष्कर्म कर हत्या का रुप देकर भटकाने के उद्देश्य से उसकी कुर्ती फाड़ दी तथा सलवार नहर के किनारे फेंक दी।