फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl turned out to be dengue positive in Aliganj

Etah News: अलीगंज में युवती निकली डेंगू पॉजिटिव

Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Girl turned out to be dengue positive in Aliganj
एटा। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैंं। सोमवार को अलीगंज में 20 वर्षीय युवती की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि स्वास्थ्य टीमोें द्वारा तीन गांव में शिविर लगा 215 मरीजाें का उपचार किया गया।
विज्ञापन




अलीगंज निवासी 20 वर्षीय जानवी को कई दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को वह अलीगंज सीएचसी पर गई। जहां उसका सैंपल एलाइजा जांच के लिए लिया गया। सोमवार को उसकी रिपोर्ट आई। इसमे युवती पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य टीम द्वारा युवती से उपचार के संबंध में जानकारी ली गई। जबकि सोमवार को हिनौना, हंसपुर व अवागढ़ में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इस दौरान 215 मरीजों का उपचार किया गया। 191 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं डेंगू एलाइजा की जांच के लिए 35 बुखार पीड़ितों के सैंपल लिए गए। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि एक युवती डेंगू पॉजिटिव आई है। मंगलवार को वहां टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed