फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl's body found hanging outside the village

गांव से बाहर फंदे पर लटका मिला युवती का शव

Thu, 19 May 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging outside the village
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सोनामई के बाहर एक पेड़ पर युवती का शव फंदे से लटका मिला है। युवती बुधवार दोपहर बड़ी बहन से कहासुनी होने पर घर से नाराज होकर चली गई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर बृहस्पतिवार को गांव के जगदीश चंद्र ने बताया कि वह बुधवार को किसी कार्य से सकरौली गए थे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी रेनू व 18 वर्षीय निशा में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर निशा दोपहर 12 बजे के करीब घर से बाहर चली गई।
विज्ञापन

परिजन को लगा वह पास में ही स्थित प्लॉट पर जा रही है। देर शाम जब हम लोग घर पहुंचे तो निशा के बारे में जानकारी की। परिजन ने बताया कि वह नाराज होकर प्लॉट पर चली गई है। इस पर उसे वहां देखने के लिए गए लेकिन वहां नहीं मिली। इसके बाद उसे अन्य स्थानों पर तलाशना शुरू किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। सकरौली थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट में वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed