फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl remained unconscious for an hour in medical college, no one paid attention

Etah News: मेडिकल कॉलेज में एक घंटे बेहोश पड़ी रही युवती, नहीं दिया किसी ने ध्यान

Wed, 17 Apr 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl remained unconscious for an hour in medical college, no one paid attention
एटा। इसे संवेदनहीनता कहेे या फिर स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही, मंगलवार को एक युवती पैथोलॉजी कक्ष के बाहर बैंच पर घंटाें बेहोशी की हालत में पड़ी रही। उसकी मां सहित अन्य लोग पानी की छींटे मारकर उसे होश में लाने का प्रयास करते रहे, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। भीड़ हुई और लोगों ने कर्मियों को कोसना शुरू किया। तब जाकर चिकित्सक युवती को देखने पहुंचे। उसे बाद में इमरजेंसी में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीएसी के पास स्थिति कांशीराम काॅलोनी निवासी सुनीता ने बताया उसकी 21 वर्षीय बेटी प्रियंका के सीने सहित गले में दर्द की शिकायत हुई थी। मंगलवार को उसे मेडिकल कॉलेज में सुबह 10 बजे दिखाने लाए। 11 बजे के करीब चिकित्सक ने देखा और खून की जांच कराने के लिए पर्चा पर लिख दिया। जांच कराने के लिए सैंपल देने को एमसीएच विंग में बेटी को लेकर पहुंचे। यहां रजिस्ट्रेशन के बाद उसका खून का सैंपल लेने का कर्मियों ने प्रयास किया। इस दौरान ही बेटी कक्ष में बेहोश हो गई। उसे कक्ष के बाहर पड़ी बैंच पर लिटा दिया गया। बताया पानी की छींटे मारें, लेकिन उसको होश नहीं आया। स्वास्थ्यकर्मियों ने भी ध्यान नहीं दिया। लोगों की भीड़ होने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति ने चिकित्सक को सूचना दी। इसके बाद वहां चिकित्सक पहुंचे। बाद में उसका उपचार शुरू हो पाया।
विज्ञापन

-----------------
पीलिया से ग्रसित मरीज को मेडिसन में नहीं किया भर्ती
मंगलवार को गांव मऊ निवासी अनवर सिंह को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजन ने बताया दो दिन से वह कॉलेज आ रहे हैं। वह पीलिया से ग्रसित है। ओपीडी में चिकित्सक भर्ती करने की बात कहते हैं, लेकिन मेडिसन विभाग में वह भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। चिकित्सक दो दिन से टरका देते है कि कल आना तब भर्ती करेंगे। परिजन ने बताया वह परेशान हैं। बाद में इमरजेंसी प्रभारी ने अनवर की रिपोर्ट देखी और उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
युवती पैथोलॉजी कक्ष के बाहर एक घंटा बेहोश पड़ी रही। मामला संज्ञान में आया है। कॉलेज की प्राचार्य को जानकारी दी जाएगी। लापरवाह कर्मियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed