फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   girl preparing for NEET committed suicide in Etah dreams of her parents were ruined

UP: धरी रह गईं तैयारियां, उजड़ गए मां-बाप के सपने; नीट की तैयारी कर रही बेटी ने मौत को लगाया गले

Tue, 02 Apr 2024 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 08:31 PM IST
सार

एटा में नीट की तैयारी कर रही बेटी ने मौत को गले लगा लिया। सभी तैयारियां धरी रह गईं। मां-बाप के सपने उजड़ गए। 

विज्ञापन
girl preparing for NEET committed suicide in Etah dreams of her parents were ruined
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक ओर वैष्णों देवी यात्रा के लिए घर में तैयारियां चल रहीं थीं, तो दूसरी ओर होनहार बेटी नीट की परीक्षा के लिए जी जान से जुटी थी। परिजन उसे चिकित्सक बनते देखना चाहते थे, लेकिन एक झटके में उनके सपने उजड़ गए और तैयारियां धरी रह गईं। न जाने क्या हुआ कि किसी से बिना कुछ कहे-सुने बेटी ने मौत को गले लगा लिया। सोमवार शाम को हुए पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह फंदे पर लटकना बताई गई है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सिविल लाइंस में रहने वाले अनिल कुमार की 19 वर्षीय बेटी खुशी ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया था। 2022 में राजस्थान के कोटा में मां के साथ रहकर नीट की तैयारी की थी। 2023 में परीक्षा भी दी। 700 में से 505 अंक आए थे। वह प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं लेना चाहती थी। इसलिए अगले एग्जाम में प्रयास का मन बनाया और फिर तैयारी में जुट गई। इस बार घर में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ रही थी। पांच मई को परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन


खुशी के बाबा सेवानिवृत्त स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिवारीलाल ने बताया कि अपने नाम के अनुसार ही खुशी का व्यवहार भी था। बेटा अपने परिवार के साथ अलग घर में रहता है। मैं जब भी वहां जाता तो सबसे पहले कॉफी लेकर वही आती थी। सोमवार को जब फोन पर सूचना मिली तो मेरे पैरों तले जमीन ही खिसक गई। वहां गया तो बिटिया निढाल पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घूमने की शौकीन थी बेटी

बताया कि 12 अप्रैल को जन्मदिन आ रहा था, लेकिन नवरात्रि की वजह से कह दिया था कि कुछ खास नहीं करेंगे। घूमने की शौकीन थी। फरवरी में अपने माता-पिता के साथ मेघालय, दार्जिलिंग आदि जगह घूमकर आई थी। 19 अप्रैल को वैष्णों देवी के लिए सभी का रिजर्वेशन कराया था। इसके लिए घर में तैयारियां की जा रहीं थीं।

कुछ होता तो अपने पिता को जरूर बताती

बताया कि बेटी बहुत बहादुर थी, कुछ भी आभास न था कि ऐसा कदम उठा सकती है। किसी तरह की समस्या, शिकायत, पढ़ाई का दबाव आदि को लेकर कुछ भी नहीं कहा। जबकि रोज ही पिता से एक दोस्त की तरह उसकी बात होती थी। अगर कुछ होता तो अपने पिता को जरूर बताती। सोमवार की सुबह भी सबसे हंस-बोलकर बातचीत हुई। समझ में नहीं आता कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed