फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl molested after going to drink water, beaten up for protesting

Etah News: पानी पीने गई बालिका से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Fri, 03 May 2024 05:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 May 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Girl molested after going to drink water, beaten up for protesting
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में एक खेत में लगी सबमर्सिबल पर एक बालिका पानी पीने गई। लौटते समय उसके साथ युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे पीट दिया। सहमी बालिका ने करीब ढाई महीने बाद घर पर जानकारी दी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने अपने ही गांव के युवक के विरुद्ध मुकदमा लिखाया है। बताया कि 10 वर्षीय पुत्री 24 जनवरी 2024 को दोपहर के समय खेत में तंबाकू के पत्ते बीनने गई थी। इस दौरान प्यास लगी तो पास के एक खेत में लगी सबमर्सिबल पर पानी पीने चली गई। लौटते समय युवक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसे पीटा।
विज्ञापन

बेटी ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस घटना से बेटी बुरी तरह सहम गई और घर पर कुछ भी नहीं बताया। अब सामान्य हुई तो अपनी मां को उसने मामले की जानकारी दी। इस पर पिता उसे लेकर शुक्रवार को थाने पहुंचा। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed