{"_id":"67aab79aba260f93c50763f1","slug":"girl-made-disgusting-allegations-against-etah-jailer-created-a-ruckus-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जेलर ने तीन लड़कियों की जिंदगी कर दी बर्बाद, मेरे साथ भी...युवती ने लगाए घिनौने आरोप; किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेलर ने तीन लड़कियों की जिंदगी कर दी बर्बाद, मेरे साथ भी...युवती ने लगाए घिनौने आरोप; किया हंगामा
Tue, 11 Feb 2025 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:42 PM IST
सार
जेलर के आवास के बाहर युवती ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि जेलर ने उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं वो तीन अन्य लड़कियों की भी जिंदगी ऐसे ही बर्बाद कर चुका है।
विज्ञापन
एटा जेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में एक युवती ने सोमवार की शाम जेलर के आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जेलर पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उससे पहले जेलर तीन अन्य लड़कियों का जीवन भी बर्बाद कर चुका है, इनमें से एक लड़की ने तो अपनी जान तक दे दी। अब उसके साथ भी वही हुआ, जो उन लड़कियों के साथ जेलर ने किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
हंगामा कर रही युवती ने बताया कि जिला कारागार में तैनात जेलर प्रदीप कश्यप की तैनाती आगरा में रही थी। उस दौरान जेलर ने युवती को अपने साथ रखा। पीड़िता ने जब जेलर से कहा कि वो उम्र में उनसे काफी छोटी है। आप शादीशुदा भी हैं, तो ऐसे में ये सब करना बेहद गलत है। इस पर भी जेलर ने युवती की कोई बात नहीं सुनी और मनमानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इतना ही नहीं आगरा के बाद जब जेलर की तैनाती गोरखपुर में हुई तो वहां भी उसे अपने साथ ही रखा। इसके बाद जेलर का स्थानांतरण एटा में हो गया। जेलर ने उसे यहां भी बुला लिया। वो जेलर से तीन बार जेल में अंदर मिलने भी गई। जेलर इस कदर अंधे हो गए कि ये कहने लगे कि वो ही उनके लिए सबकुछ है। जब युवती ने साथ रहने से मना किया, तो जेलर ने उसे बेरहमी से पीटा।
पीड़ित युवती ने ये भी आरोप लगाया कि उसके अलावा तीन अन्य लड़कियों के साथ भी जेलर ने ऐसा ही किया है। जिसके बाद एक युवती ने तो परेशान होकर अपनी जान दे दी। पीड़िता ने बताया कि जेलर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। हर जगह गुहार लगा ली मगर उसकी सुनवाई कहीं नहीं हुई।
वहीं इस मामले में जब जेलर प्रदीप कश्यप से बात की गई तो उन्होंने युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया। जेलर ने कहा कि 'युवती बेवजह उनके पीछे पड़ी है। उनके आवास पर आकर अभद्रता की और धक्कामुक्की करते हुए हंगामा कर दिया। युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।'