{"_id":"688bb4d943dabdac15017144","slug":"girl-dies-due-to-snake-bite-etah-news-c-163-1-sagr1016-137019-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सर्पदंश से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सर्पदंश से बालिका की मौत
Thu, 31 Jul 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सूबी उर्फ सुधा
- फोटो : सूबी उर्फ सुधा
एटा। मां के साथ सो रही बालिका को बृहस्पतिवार तड़के सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली देहात के गांव बढ़ैरा निवासी भीष्मपाल ने बताया कि नातिन सूबी उर्फ सुधा (9) बृहस्पतिवार की सुबह अपनी मां के साथ कमरे में बेड पर लेटी हुई थी। तभी कहीं से सांप ने आकर उसको कंधे पर डस लिया। जिसकी जानकारी बेटी ने मां को दी और कुछ देर बाद ही सूबी की हालत बिगड़ने लगी। यह देख परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने सूबी को मृत घोषित कर दिया।
बेटी की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बाबा ने बताया कि नातिन सूबी पढ़ने में काफी तेज थी और अभी कक्षा 4 की छात्रा थी। परिजन की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने बालिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।