फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl and woman tested positive for dengue, 1 confirmed for malaria

Etah News: बालिका व महिला को निकला डेंगू, 1 को मलेरिया की पुष्टि

Sun, 06 Oct 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Oct 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Girl and woman tested positive for dengue, 1 confirmed for malaria
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। इमरजेंसी में बुखार के पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। रविवार को बालिका सहित एक महिला को डेंगू पॉजिटिव आया। वहीं, 1 व्यक्ति मलेरिया से ग्रसित निकला।
विज्ञापन


इमरजेंसी में शनिवार रात से रविवार रात तक 24 घंटे में 11 बुखार के पीड़ित पहुंचे। इनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में यह लोग वायरल बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। बदलते मौसम में व्यक्ति को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जिस व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। वह जल्दी वायरल की चपेट में आता है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के शिकोहाबाद रोड निवासी 10 वर्षीय तान्या को डेंगू की पुष्टि हुई। इसका इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। वहीं, जैथरा कस्बा के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी 37 वर्षीय डिंपी डेंगू पॉजिटिव निकलीं। उनका भी इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। परिजन ने बताया 5 दिन से बुखार आ रहा था। इसके अलावा शहर के कचहरी रोड निवासी 35 वर्षीय अरविंद कुमार मलेरिया पॉजिटिव आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका भी उपचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed