{"_id":"61eeaa9566ef25751d42eb44","slug":"girl-and-boy-attempted-suicide-etah-news-agr5222217151","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती व बालक ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती व बालक ने की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एक युवती ने रविवार की रात और बालक ने सोमवार सुबह आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जबकि बालक ने अपनी पेंट की बेल्ट से गले में फंदा लगा लिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से बालक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला सेवा निवासी आशीष कुमार की पत्नी सुनीता (20) ने रविवार रात करीब नौ बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलने पर सोमवार सुबह घर ले गए। परिजनों ने बताया कि पति से कहासुनी होने पर सुनीता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। वहीं शहर के मोहल्ला कटरा निवासी राजीव कुमार के 10 वर्षीय पुत्र ईशान ने अपनी ही बेल्ट से घर पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे फंदा लगा लिया।
परिजन गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि ईशान सुबह के समय खेलने चला गया था। काफी देर बाद लौटकर आया। इस पर गुस्सा आ गई और उसे डांटकर एक थप्पड़ मार दिया। बाद में सभी अपने-अपने काम में लग गए। इसी दौरान बालक ने कमरे में जाकर अपनी पेंट की बेल्ट से फंदा बनाया और लटक गया। आहट होने पर देखा और उसे उतारा।