फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ghatasthapana in homes with reverence, devotees thronged in goddess temples

श्रद्धा के साथ घरों में घटस्थापना, देवी मंदिरों में उमड़े भक्त

Sat, 02 Apr 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ghatasthapana in homes with reverence, devotees thronged in goddess temples
मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त - फोटो : ETAH
एटा। चैत्र नवरात्र का शनिवार से आरंभ हो गया। पहले दिन लोगों ने घरों में श्रद्धा के साथ घटस्थापना की। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर माता रानी की पूजा अर्चना के साथ उपवास शुरू किया। वहीं देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर वातावरण में देवी मां के जयकारे गुंजायमान हो उठे। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार को माता शैलपुत्री की पूजा के साथ ही नौ दिवसीय पर्व आरंभ हो गया। शहर के ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला मंदिर, शांतिनगर स्थित काली मंदिर, जीटी रोड स्थित जनता दुर्गा मंदिर में सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की कतार लगी दिखीं।
विज्ञापन

हाथों में पूजा की थाली सजाकर पूजा अर्चना करने के लिए महिलाएं मंदिर में पहुंची। माता रानी की प्रतिमा पर जलाभिषेक व पूजा कर आरती उतारी। मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। सबसे ज्यादा भीड़ ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर व काली मंदिर पर देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शीतलपुर में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा
विकासखंड शीतलपुर के गांव शीतलपुर में नवरात्र के पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। जो शीतलपुर स्थित हनुमान मंदिर से किदवई नगर होते हुए अलीगंज मार्ग से होते हुए वापस गांव में पहुंची।
जीटी रोड पर दीनदयाल चौराहा स्थित जनता दुर्गा मंदिर करीब 57 साल पुराना है। मंदिर के महंत चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इसका निर्माण साल 1965 में कराया गया था। इससे पहले इस स्थान पर पत्थर की छोटी सी मूर्ति रखी हुई थी और एक पीपल का वृक्ष था। कुछ भक्त ही वहां पूजा-अर्चना के लिए आते थे। बाद में जन सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर में दुर्गा माता की प्रतिमा लगवाई गई, अनुष्ठान हुए, इसके बाद लोगों ने सहयोग करके मंदिर में कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित कराईं। जनता दुर्गा माता पर नवरात्र के दिनों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटती है। मान्यता है कि यहां पूजा-अर्चना करने वालों की कामना मातारानी पूरा करती हैं।
कारागार में पहले दिन 316 बंदियों ने रखा उपवास
एटा। कारागार में भी आस्था का प्रभाव देखने को मिल रहा है। यहां 316 महिला-पुरुष बंदियों ने उपवास रखा है। कारागार प्रशासन ने उनके लिए पूजा, अर्चना व फलाहार आदि का इंतजाम कराया है।

जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया नवरात्र के पहले दिन जेल में 32 महिला बंदी और 284 पुरुष बंदियों ने व्रत रखा है। वहीं 9 दिन तक 25 महिलाएं और 155 पुरुष बंदी व्रत रहेंगे। उन्होंने बताया कारागार में जो बंदी व्रत रख रहे हैं, उनके लिए सुबह के समय पूजा सामग्री आदि दी गई। वहीं नाश्ता में उन्हें सेब, केला व दूध दिया गया। इसके साथ ही दोपहर में खाने के लिए फलाहार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed