फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Get a form made for the department in which you want to appear.

Etah News: जिस विभाग में दिखाना है, उसका बनवाओ पर्चा

Wed, 25 Dec 2024 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Dec 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Get a form made for the department in which you want to appear.
एटा। मेडिकल कॉलेज में आप जिस विभाग में इलाज के लिए जा रहे हैं, उसका ही पर्चा बनवाना पड़ेगा। यदि दो विभागों में दिखाना है तो दोनों के अलग-अलग पर्चे बनवाने होंगे। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एक चिकित्सक को दिखाने के बाद दूसरे विभाग के चिकित्सक ने नया पर्चा मांगा। इस पर मरीजों को पर्चा काउंटर पर फिर लंबी कतार से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सुबह 8 बजे से शुरू हो जाती है। यहां मरीजों को पहले लाइन में लगकर पर्चा बनवाना होता है। इसके बाद चिकित्सक को दिखाकर परामर्श मिलता है। अभी तक एक ही पर्चे पर मरीज खांसी, जुकाम के साथ आंखों की दवा सहित अन्य कोई बीमारी होने पर किसी भी चिकित्सक को दिखाकर दवा ले लेता था, लेकिन अब नियमों में बदलाव हो गया है। इसके तहत यहां जिस चिकित्सक को दिखाना होगा, उस विभाग का पर्चा अलग से बनवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

गांव रामनगर निवासी रामनाथ मंगलवार को खांसी के साथ जोड़ों में दर्द की दवा लेने आए थे। पहले उन्होंने अस्थि रोग विभाग में चिकित्सक को दिखा लिया। बाद में मेडिसन विभाग में पहुंचे तो चिकित्सक ने नया पर्चा बनवाकर लाने की बात कही। रामनाथ ने बताया 20 मिनट लाइन में लगने के बाद तो यह पर्चा बन पाया था। अब दूसरा पर्चा बनवाने की कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर पहोर से आईं सुषमा ने बताया बच्चे को दवा दिलाने आए थे। बुखार आ रहा था चिकित्सक को दिखाकर दवा ली। चिकित्सक ने बच्चे के शरीर पर चक्कते देख त्वचा रोग विभाग में दिखाने को कहा। वहां गए तो पहले नया पर्चा बनवाकर लाने को कहा गया। पर्चा बनवाकर लाए तक चिकित्सक ने देखा। मामले में सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि पर्चे पर एक चिकित्सक किसी दूसरे चिकित्सक के परामर्श के लिए रेफर करता है तो वह मरीज को देखेंगे। नई किसी व्यवस्था को लागू नहीं किया है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed