{"_id":"6a1494c1f407c9b3b90313fc","slug":"geetas-hard-work-made-her-fortune-earning-lakhs-of-rupees-etah-news-c-163-1-eta1002-151120-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेहनत से गीता ने किस्मत चमकाई, लाखों रुपये कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेहनत से गीता ने किस्मत चमकाई, लाखों रुपये कमाई
विज्ञापन
ब्लॉक पर कार्य करतीं लखपति दीदी गीता देवी। (पीले सूट में)। संवाद
राजा का रामपुर। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना लखपति दीदी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बन न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं बल्कि समाज में सम्मानित स्थान भी प्राप्त कर रही हैं। विकासखंड अलीगंज के कैला गांव की निवासी व राधा कृष्ण स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गीता देवी ऐसी ही प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं।
गीता देवी ने बताया कि घर में कोई स्थायी आय नहीं थी। वर्ष 2020 में उन्होंने राधा कृष्ण स्वयं सहायता समूह का गठन कर अध्यक्ष पद संभाला। समूह में 11 महिलाओं को जोड़कर उन्होंने पशुपालन, कृषि, सिलाई-कढ़ाई सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की शुरुआत की। उनके प्रयास लगन का परिणाम यह रहा कि वर्ष 2021 में उनका चयन बैंक सखी के रूप में हुआ। आज गीता देवी बैंक सखी के माध्यम से करीब 1500 ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुकी हैं जिनकी वार्षिक आय लगभग एक लाख रुपये तक पहुंच गई है। वहीं गीता देवी स्वयं भी 1.30 लाख रुपये वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं। खंड विकास अधिकारी शिव शंकर शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों ने क्षेत्र की महिलाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।