{"_id":"69fcd71ce73c5d52900580ae","slug":"gas-cylinder-not-received-even-21-days-after-booking-etah-news-c-163-1-eta1003-150239-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुकिंग कराने के 21 दिन बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुकिंग कराने के 21 दिन बाद भी नहीं मिला गैस सिलिंडर
Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 07 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर और देहात क्षेत्र के एलपीजी गैस ग्राहक एजेंसी संचालकों पर कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं। ग्राहकों का आरोप है कि बुकिंग कराने के 21 दिन बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। बुकिंग कराने के बाद कंपनी से जारी किए जा रहे सिलिंडर को एजेंसी संचालक और कर्मचारी किसी दूसरे को बेच देते हैं।
क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी कुसुमलता देवी ने कहा क्षेत्र के गांव नगला गंगा की गैस एजेंसी से गैस की आपूर्ति मिलती है। उन्होंने गैस सिलिंडर के लिए 16 अप्रैल को बुकिंग कराई थी, कई दिन बीत जाने पर गैस सिलिंडर घर न पहुंचने पर कई बार एजेंसी जाकर संपर्क किया गया। कई चक्कर लगाने के बाद पता चला कि उनके सिलिंडर की आपूर्ति 27 अप्रैल को कर दी गई थी। उनके कनेक्शन पर बुकिंग कराई गई आपूर्ति किसने और किसको कर दी गई यह बताने वाला कोई नहीं है। इस तरह के अनेक मामले होने पर लोग गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं। क्षेत्र के यादराम, त्रिभुवन, जय वर्मा, विनोद कुमार, सीमा देवी, जोधपाल सिंह सहित अनेक लोगों ने कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए गैस एजेंसी संचालक पर कार्रवाई की मांग की है।