{"_id":"692c8099b51f8fc0790af444","slug":"garbage-being-set-on-fire-increasing-pollution-etah-news-c-163-1-sagr1016-142735-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कूड़े में लगाई जा रही आग, बढ़ रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कूड़े में लगाई जा रही आग, बढ़ रहा प्रदूषण
Sun, 30 Nov 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
मिरहची कस्बे के मुख्य बाजार में कूड़े के ढेर बनाकर लगाई गई आग। संवाद
जैथरा। नगर पंचायत जैथरा जनपद की आदर्श नगर पंचायत में शामिल है। दूसरी ओर सफाईकर्मी ही इसको बदसूरत बनाने में लगे हैं। कूड़ा एकत्रित कर जलाया जा रहा है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है।
कस्बे में सुबह के समय सफाईकमियों की जिम्मेदारी है कि झाड़ू लगाकर कूड़ा एकत्रित कर नगर पंचायत के वाहन से बाहर फिंकवाएं। रविवार सुबह मुख्य बाजार में सफाईकर्मियों ने झाड़ू लगाकर कूड़ा जगह-जगह एकत्रित किया और सड़क पर ही इन ढेरों में आग लगा दी। कूड़ा जलने से चारों ओर धुआं फैल गया और आसपास के रहने वाले व टहलने वाले लोग परेशान हो गए।
कूड़े में पाॅलिथीन, कपड़े, प्लास्टिक का सामान आदि जलने से काफी प्रदूषण हो गया। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल से फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, इसे दिखवाकर व्यवस्थित ढंग से कार्य कराया जाएगा।