फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ganpati bappa... you come early next year

श्रद्धाभाव से किया गणपति बप्पा का विसर्जन

Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ganpati bappa... you come early next year
एटा/राजा का रामपुर। शहर और देहात में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कछला घाट और हजारा नहर में किया। इस दौरान लोग गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जगह जगह गणपति विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया गया। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़े व डीजे की धुन पर नाचते-गाते उत्साहित चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान अबीर-गुलाल उड़ाया गया। कई लोग वाहनों पर डीजे लगाकर नाचते हुए प्रतिमाओं को कछला घाट ले गए। राजा का रामपुर में अलग-अलग जगह भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। मडिया चौराहे से होते हुए यात्रा ने कस्बा का भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। थाना प्रभारी संजय राघव पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि अर्जुन सिंह राठौर, शैलू सिंह राठौर, डिंपल सिंह राठौर, पवन गुप्ता मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, दीपू गुप्ता, विरी गुप्ता, राजीव गुप्ता, अक्षत गुप्ता, जोली राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed