{"_id":"65d4924edb98aaece9006c21","slug":"ganja-worth-rs-87-lakh-seized-three-criminals-from-firozabad-arrested-etah-news-c-163-1-sagr1016-112953-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 87 लाख का गांजा जब्त, फिरोजाबाद के तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 87 लाख का गांजा जब्त, फिरोजाबाद के तीन शातिर गिरफ्तार
Tue, 20 Feb 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह पर एटा पुलिस ने शिकंजा कसा है। आयशर कैंटर में छुपाकर ले जा रहे 1 क्विंटल 34 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 87 लाख रुपये बताई गई है। फिरोजाबाद के तीन शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे 47500 रुपये तथा 4 मोबाइल बरामद हुए हैं।
स्वाट टीम और थाना पिलुआ पुलिस ने भदवास तिराहे के पास से आयशर कैंटर को पकड़ा। मनोज और विश्व प्रताप निवासी भीकनपुर थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद एवं गणेश निवासी रेपुरा नई आबादी श्रीपाल कॉलोनी थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों का एक संयुक्त गिरोह है तथा एक सिंडिकेट के रूप में काम करता है। टापा खुर्द जनपद फिरोजाबाद निवासी धर्मेंद्र के कहने पर ये लोग छत्तीसगढ़ रायपुर से बोरों में छिपाकर गांजा अलीगढ़ ले जा रहे थे। जिसे ये लोग अलीगढ़ एवं आसपास के जिलों में बेचने के लिए लाए थे।