फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   gangaajal lene ko umadane lage kaanvadie

गंगाजल लेने को उमड़ने लगे कांवड़िए

Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
gangaajal lene ko umadane lage kaanvadie
कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए भक्त कई दिन पहले से ही कांवड़ भरकर ले जाते हैं। इस दौरान सैंकड़ों मील की कठिन पदयात्रा करके कावड़िए शिवालय पहुंचते हैं। गुना, शिवपुरी, ग्वालियर क्षेत्र के भक्त गंगाजल के लिए सोरों पहुंचने लगे हैं। महाशिवरात्रि के दिन नजदीक आने तक यह संख्या लाखों में  पहुंच जाती है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरों ही नहीं बल्कि जनपद का यह सबसे बड़ा मेला है, जब इतनी बड़ी संख्या में कांवडिये यहां पहुंचते हैं। शिवभक्ति का अनूठा सैलाब अलग ही नजर आता है। बुधवार को बड़ी संख्या में शिवपुरी, ग्वालियर इलाके के कावड़ियों की टोली निकली। एक कांवड़ पर दो भक्त चलते हैं। कभी एक भक्त कांवड़ उठाकर चलता है, तो कभी दूसरा। महाशिवरात्रि के मद्देनजर तीर्थ नगरी में कांवड़ बाजार भी सज गया है। कांच और प्लास्टिक की गंगाजली से लेकर कंठी, माला, तस्वीरें, पूजा सामग्री, कावड़ के कपड़े की दुकानें लगी हैं।  बैंत की दुकानें भी जगह जगह सजी हैं। भोले के भक्तों की आमद से इन दिनों तीर्थ नगरी का वातावरण शिव शंभू के जयकारों से गुंजायमान होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed