{"_id":"ba1176b280cc59eb97858ed3c2be6df8","slug":"ganga-bath-and-donated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान कर किया खिचड़ी का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान कर किया खिचड़ी का दान
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर्व जनपद भर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान, पूजा अर्चना कर पंडित-पुरोहितों, बुजुर्गों एवं अन्य निर्धनों को वस्त्र, खिचड़ी व अन्य खाद्य पदार्थ दान कर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर जलेसर में प्रभात फेरी निकाली गई।
कड़ाके की ठंड भी पर्व के उत्साह को कम नहीं कर सकी। हजारोें लोगों ने कछला, कादरगंज व सोरों पहुंचकर गंगा स्नान किया। साथ ही ब्राह्मणों, बुजुर्गों एवं मान्य आदि को वस्त्र एवं तिल-गुण, चावल आदि खाद्य पदार्थों का दान कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा अर्चना का दौर रहा।
जलेसर के महावीर गंज में राधा संकीर्तन मंडल द्वारा आकर्षक झांकियां एवं गली वोहरान में भार्गव संकीर्तन मंडल द्वारा भी गाजे बाजे के साथ संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली गई। मधुर संगीत पर भक्त जन झूमते दिखे। वहीं झांकी में भगवान श्रीकृष्ण एवं सखियों के साथ नाचते गाते चल रहे थे। ठाकुर जी की शोभायात्रा लोगों का आकर्षण रही। नगर के प्रमुख मार्गों पर होकर निकली शोभायात्रा का अनुयाइयों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
चिंताहरण मंदिर पर श्रद्धालुओं ने हलुआ व अन्य स्थानों पर चाय-बिस्कुट आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर फतेह सिंह बृजवासी, देवेश तिवारी, राधा शर्मा, लखन वर्मा, दीपक पालीवाल, वीरेंद्र गुप्ता, राम गोपाल वार्ष्णेय, भगवानदास वार्ष्णेय, बृजकिशन राठी, मनमोहन वार्ष्णेय आदि प्रमुख थे।