फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gandhiji had come to the district on the call of Baburam Verma

बाबूराम वर्मा के बुलावे पर आए गांधीजी, जलाई थी विदेशी कपड़ों की होली

Sat, 29 Jan 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gandhiji had come to the district on the call of Baburam Verma
एटा। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबूराम वर्मा के बुलावे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी असहयोग आंदोलन के बाद एटा आए थे। शहर में घंटाघर पर विदेशी कपड़ों की होली जलाई थी। बाबूराम वर्मा की पौत्रवधू डॉ. निरुपमा वर्मा बताती हैं कि बाबा काफी कम उम्र से ही स्वतंत्रता आंदोलनों में सहभागिता करने लगे थे। एटा में कई आंदोलनों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

कई बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सीधे संपर्क में आए। 1922 में असहयोग आंदोलन के बाद उनके बुलावे पर गांधीजी एटा आए थे। वर्तमान में जिस जगह सब्जी मंडी है, वहां उनकी सभा हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इस दौरान कई लोगों ने जंग ए आजादी के लिए अपने-अपने स्तर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। घंटाघर वाली जगह पर विदेशी कपड़ों की होली जलाई गई थी।
विज्ञापन

गांधी जी के भाषण सुन हो गए आजादी के दीवाने
जलेसर/राजा का रामपुर। तहसील क्षेत्र के गांव नोहखास निवासी पं. कालीचरन शर्मा ने आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पुत्रवधू शकुंतला शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गाधी के आह्वान पर उत्साह के साथ भाग लिया था। कई बार जेल गए, ब्रिटिश हुकूमत से बेतों की सजा पाई थी। वह कहती हैं कि गांधी जी के आदर्श और शिक्षा आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं। अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर बड़ी से बड़ी समस्या से मुकाबला किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अलीगंज निवासी प्रमोद कुमार वर्मा बताते हैं कि पिता रघुवीर सिंह किशोरावस्था से ही गांधी जी के प्रभाव में आजादी की जंग में शामिल हो गए। 26 जनवरी 1931 को उन्होंने मेहता लाइब्रेरी पर तिरंगा फहरा दिया। कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी किए। जिसके चलते अंग्रेज हुकूमत ने दमनात्मक नीति अपनाते हुए गांव पट्टी स्थित हमारे पैतृक घर को तहस-नहस कर दिया था। इसके बावजूद भी अहिंसा के रास्ते पिताजी आजादी की जंग में आगे बढ़ते गए। वह बताते हैं कि पिताजी ने हमेशा हम लोगों को भी सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed