फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fruit prices increase as Mahashivratri festival approaches

Etah News: महाशिवरात्रि पर्व नजदीक आते ही फलों के दाम बढ़े

Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fruit prices increase as Mahashivratri festival approaches
सकीट। महाशिवरात्रि पर्व नजदीक आते ही फलों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। सबसे अधिक बिक्री बेर की रहती है। 80 रुपये किलो बिकने वाला बेर रविवार को बाजार में 100 रुपये प्रतिकिलो बिका।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर अधिकांश लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत रखते हैं। सभी मंदिरों में जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रहती है। जलाभिषेक के साथ ही शिवजी को बेर अर्पित किए जाते हैं। महाशिवरात्रि पर बेर का विशेष महत्व होने पर इस दिन यह फल महंगा रहता है। बेर के साथ ही व्रत में फलों की बिक्री अधिक होने पर सभी फल महंगे हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर्व के तीन दिन पहले से ही फल महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन

पपीता के दाम ठीक दोगुने हो गए हैं। 40 रुपये की जगह अब 80 रुपये किलो बिक रहा है। सेव के दाम 110 रुपये से बढ़कर 180 रुपये तक हैं। केला 40 से बढ़कर 60, अंगूर 90 से 100 रुपये प्रतिकिलो मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed