{"_id":"6404d80f0b1ab7739c07b776","slug":"freed-55-laborers-from-brick-kiln-etah-news-c-25-1-82314-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ईंट भट्ठा से 55 मजदूरों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ईंट भट्ठा से 55 मजदूरों को कराया मुक्त
Sun, 05 Mar 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम ने थाना अलीगंज स्थित मैसर्स एनएस ईंट उद्योग गांव झकरई पर तीन मार्च को छापा मारा। यहां से 55 ईंट भट्ठा श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
उन्होंने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के राज्य समन्वयक सूर्य प्रताप मिश्रा की शिकायत पर नायब तहसीलदार अलीगंज सुशील कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी सुुुखवीर सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान भट्टा पर बच्चों सहित 55 मजदूरों को मुक्त कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मजदूर ठेकेदार संजय सिंह पर मारपीट कर गाली-गलौज करने और जबरन कार्य कराने का आरोप मजदूरों द्वारा लगाया गया है। सभी को परिवार सहित घरों को भेज दिया गया है। ठेकेदार संजय सिंह गया बिहार का रहने वाला बताया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।