फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fraudulent physical relations by giving proposal of marriage

Etah News: शादी का प्रस्ताव देकर धोखे से बनाए शारीरिक संबंध

Wed, 05 Feb 2025 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Feb 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Fraudulent physical relations by giving proposal of marriage
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना सकीट में एक युवती ने संतोष यादव निवासी रमपुरा सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि संतोष ने शादी का प्रस्ताव देकर धोखे से शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथियों ने विरोध करने पर मुझे और भतीजे को गालियां देते हुए पीटा।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 से 12 नवंबर 2024 तक आरोपी संतोष यादव ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। संतोष ने मुझे शादी का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद उसने धोखा करते हुए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया। जब मैंने शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर गालियां देते हुए मुझको पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर भतीजा बचाने आया, तो उसको भी आरोपी बुरी तरह से पीटने लगे।
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग बचाने पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कराने थाने में पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसएसपी के यहां रजिस्ट्री के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा, वहां से भी निराशा मिली। तब थक हारकर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। सीओ सकीट कृष्णमुरारी दोहरे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है जो भी तथ्य निकल कर आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed