फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fraud of 60 thousand rupees in the name of employment

पूर्ति विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी

Sat, 02 Apr 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 60 thousand rupees in the name of employment
जलेसर (एटा)। पूर्ति विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र गांव नौहखास निवासी राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 30 मार्च को फोन आया। जिसमें एटा डीएसओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने राशन दुकान निरस्त कराने की बात कही। दुकान बचाने के लिए 12500 रुपये की मांग की। जिसे गूगल पे के माध्यम से भेज दिया।

दो दिन बाद फिर फोन आया, जिसमें पुत्र विपिन कुमार की नौकरी विभाग में लगवाने का लालच दिया गया। इसके लिए साठ हजार रुपये फिर भेज दिए। बाद में फोन नंबर बंद हो गए। राजेंद्र ने शनिवार को पुनीत शुक्ला व रुचि बाजपेयी के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई है। पीड़ित के अनुसार गूगल पे पर भुगतान के दौरान इन दोनों के नाम मोबाइल पर दिखाई दिए। कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed