{"_id":"68bf18928cb92554950d0541","slug":"fraud-in-plot-deal-report-filed-on-court-order-etah-news-c-163-1-eta1001-138692-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भूखंड के सौदे में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भूखंड के सौदे में धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 08 Sep 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। नगला पोता निवासी गुल मुहम्मद ने भूखंड के सौदे में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर इकराम अली, शमा परवीन, शाहजहां बेगम, इकबाल और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गुल मुहम्मद ने रिपोर्ट में बताया कि 1,68,901 रुपये फोन पे और 3,31,099 रुपये नकद इकराम को दिए थे। बैनामा इकराम के बजाय उसकी पत्नी के नाम पर किया गया। इसके बाद न कब्जा दिया न ही रुपये वापस किए। इस घटना के लगभग एक साल बाद आरोपियों ने उसके खिलाफ एक झूठा मुकदमा दायर कर दिया।
गुल मोहम्मद ने कोतवाली नगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों ने 18 अगस्त को घर में घुसकर पीटा और जान से मारने की नीयत से फायर भी किया। इसके बाद पीड़ित ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।