{"_id":"690e2d21efabf9b4580691b7","slug":"four-unfit-autos-and-e-rickshaws-seized-etah-news-c-163-1-eta1001-141584-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार अनफिट ऑटो और ई-रिक्शे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार अनफिट ऑटो और ई-रिक्शे सीज
Fri, 07 Nov 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
शहर में जीटी रोड पर ट्राॅली के पीछे रिफ्लेक्टर लगाते सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी। संवाद
एटा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को चार अनफिट ऑटो और ई-रिक्शों को सीज किया। इसके साथ ही पांच वाहनों का चालान किया गया।
एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। गल्ला मंडी स्थल और जीटी रोड पर अभियान चलाकर 56 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गईं ताकि रात में वाहन स्पष्ट दिख सकें। उन्होंने बताया कि एक ओवरलोड वाहन को भी सीज किया गया है।
लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाना चाहिए।