फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four members of a family fell ill after consuming mango shake.

Etah News: मैंगो शेक पीने से एक ही परिवार के 4 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Mon, 23 Mar 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four members of a family fell ill after consuming mango shake.
मैंगो शेक पीने के बाद इमरजेंसी में भर्ती एक ही परिवार के सदस्य। स्रोत वीडियोग्रैब
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कैलाशगंज मोहल्ले का एक परिवार गांधी मार्केट में खरीदारी के लिए गया। यहां सड़क किनारे लगे हथठेल पर मैंगो शेक पी लिया। घर पहुंचकर सभी की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम संध्या पत्नी राज (20), मानसी पत्नी लक्की (25), राज पुत्र देवेंद्र (21) और नव्या पुत्री देवेंद्र (15) निवासी कैलाशगंज रात करीब 10 बजे गांधी मार्केट स्थित हथठेल से मैंगो शेक घर लेकर आए थे। परिवार के चारों सदस्यों ने इसका सेवन किया। थोड़ी ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि अचानक सभी को उल्टी, घबराहट और कमजोरी महसूस होने लगी। इसके बाद सभी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। देवेंद्र ने बताया कि बच्चों द्वारा लाया गया जूस पीने के बाद ही सभी की हालत खराब हो गई। इस मामले में खाद्य विभाग ने रविवार को हथठेल से मैंगो शेक का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। खाद्य विभाग अधिकारी चमन लाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर नमूना लिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed