फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four malaria victims found, 2200 patients took treatment

Etah News: मलेरिया के चार पीड़ित मिले, 2200 मरीजों ने लिया उपचार

Thu, 31 Jul 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 31 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four malaria victims found, 2200 patients took treatment
एटा। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को 4 मरीज मलेरिया के मिले जिन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। अब संचारी रोग वार्ड को छठे से 5वें तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को 2200 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती ऊषा निवासी रानी अवंतीबाई नगर ने बताया कि 4 दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आए। यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। पूनम निवासी फकोता ने बताया कि 10 दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में बुखार की दवा लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। नीलम निवासी फफोतू ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा था। संजय निवासी गाजीपुर पहोर ने बताया कि 5 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में डाक्टर से दवा लेने के बाद भी बुखार नहीं उतरा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने मलेरिया की जांच की। मलेरिया की पुष्टि होने के बाद संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संचारी रोग वार्ड को 5वें तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। उस दौरान संचारी रोग वार्ड को 6वें तल पर शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed