फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four injured including innocent in road accident

Etah News: सड़क दुर्घटना में मासूम सहित चार घायल

Tue, 30 May 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 30 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four injured including innocent in road accident
एटा। सकीट थाना क्षेत्र के एटा-सकीट मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने टक्कराने से दोनों पर सवार चार लोग घायल हुए। घायलों में एक मासूम भी शामिल है। डाक्टरों ने तीन की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के नगला हुलासी गांव निवासी शीलेंद्र अपनी साली शिल्पी व उसके एक वर्षीय पुत्र देवांश को लेकर बाइक से एटा आ रहे थे। तभी एटा की तरफ से मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के ककोड़ा गांव निवासी उपेंद्र अपनी मोटरसाइकिल लेकर आ गए। अंगदपुर गांव के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने शीलेंद्र, शिल्पी व देवांश की हालत गंभीर देख आगरा के लिए रेफर कर दिया। उपेंद्र का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed