फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   four children became HIV positive Due to negligence of health worker in medical college at Etah

चार बच्चों के HIV पॉजिटिव मिलने का मामलाः 'दोषियों को बचा रहा कॉलेज प्रशासन' ट्विटर पर PM-CM से न्याय की गुहार

Sun, 05 Mar 2023 05:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 05:59 PM IST
सार

एटा में  स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही से चार मासूम खतरनाक एड्स के संक्रमित हो गए। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की नींद उड़ गई। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
four children became HIV positive Due to negligence of health worker in medical college at Etah
स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही से चार बच्चे HIV पॉजिटिव

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा स्थित मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही से चार बच्चे HIV पॉजिटिव हो गए। रिपोर्ट आने के बाद परिजन बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। या यूं कहें कि दहशत में हैं। पीड़ित ने ट्विटर के माध्यम से पीएम, सीएम और डिप्टी सीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शहर निवासी एक व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी को पीलिया की शिकायत हो गई थी। उसे 20 फरवरी को वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि बच्चा वार्ड में भर्ती एचआईवी ग्रसित बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद उसी निडिल से उसकी बच्ची व अन्य को इंजेक्शन लगाया गया। मामले में शनिवार को महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। 

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा

इसके बाद हरकत में आए कॉलेज प्रशासन ने वार्ड में भर्ती अन्य बीमरियों से ग्रसित चार बच्चों को एचआईवी से बचाव के लिए प्रीकॉशन डोज के तहत दवा देकर इलाज शुरू कर दिया था। चिकित्सक द्वारा तीन बच्चों को एचआईवी की जांच कराने को लिखकर दिया गया। पीड़िता ने डिप्टी सीएम से ट्विटर पर शिकायत की। जहां डिप्टी सीएम ने कॉलेज के प्राचार्य से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पीड़िता ने एक बार फिर ट्विट किया। इसमें पीड़िता ने पीएमओ कार्यालय सहित सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। बच्ची के पिता ने बताया सीसीटीवी फुटेज से मामला खुल जाएगा। उसने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन दोषियों को बचा रहा है।

अधिकारियों के पास पहुंची प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 

मामले में शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक जांच की गई। इस दौरान सिरिंज का रिकार्ड आदि देखा गया था। सूत्रों की माने को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को दी है।

टीम आने की सूचना पर अफरातफरी

मामले में रविवार को अलीगढ़ से जांच टीम आने की अफवाह उड़ती रही। इससे स्वास्थ्यकर्मियों में अफरातफरी मची रही। वार्ड में भर्ती मरीजों के सामने ही रविवार को सिरिंज आदि खोलने का कार्य किया गया।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवनीत सिंह ने बताया कि बच्ची एचआईवी की ग्रसित मिली है। छुट्टी के समय उसकी जानकारी वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों के परिजनों को हो गई। महिला द्वारा जैसे इंजेक्शन लगाने की बात कही जा रही है। वैसे इंजेक्शन नहीं लगाए गए हैं। महिला डर गई है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed