{"_id":"c298f3660adc2576ba5a1582e2e9d01d","slug":"four-arrested-ready-aslha-and-equipment-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस टीम ने पकड़ी दो अवैध शस्त्र फैक्ट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विलांस टीम ने पकड़ी दो अवैध शस्त्र फैक्ट्री
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विलांस टीम और सोरों थाना पुलिस ने दो अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शुक्रवार को फैक्ट्री मे बनाए गए असलाह और उपकरण बरामद किए हैं। चार आरोपियों को जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया सर्विलांस टीम के प्रभारी लाखन सिंह को गांव रायपुर पटना में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर सर्विलांस टीम ने सोरों की पुलिस टीम के साथ गांव में दबिश दी। गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास दो स्थानों पर दो शस्त्र फैक्ट्री संचालित पाई गईं। इनका संचालन पप्पू, जयपाल निवासी रायपुर पटना, संज निवासी बरकुला और विजय सिंह निवासी चतरी कर रहे थे। चारों आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया और 315 बोर की तैयार रायफल, एक तमंचा, कारतूस अध बने शस्त्र और उपकरण बरामद किए। इस मामले में सोरों पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया।