{"_id":"605a24028ebc3e8d1a154010","slug":"found-the-2-case-of-maleria-etah-news-agr485641045","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पहुंचे टॉयफाइड, मलेरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पहुंचे टॉयफाइड, मलेरिया के मरीज
विज्ञापन
जलेसर में विरोध प्रदर्शन करते एलआईसी के कर्मचारी ।संवाद
- फोटो : ETAH
बदलता मौसम लोगों को बीमारियों की चपेट में लेने लगा है। इन दिनों जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। जहां जांच के दौरान टाइफाइड व मलेरिया की पुष्टि हो रही है। सोमवार को अस्पताल में एक हजार नौ पर्चे बने। जिला अस्पताल की लैब टेक्नीशियन अतुल गोला ने बताया प्रतिदिन 100 टाइफाइड व 100 मलेरिया की जांच की जाती है। जहां 15 से 20 व्यक्ति टाइफाइड व दो केस मलेरिया के निकल रहे हैं।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला, तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पर्चा काउंटर पर महिला व पुरुष की लंबी-लंबी लाइन लग गई। मरीज पर्चा बनवाने के बाद ओपीडी में पहुंचे। जहां चिकित्सक चेतन चौहान व डॉ. अशीष गुप्ता के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जमा थी। डॉ. चेतन चौहान ने बताया बदलता मौसम लोगों पर भारी पड़ रहा है। व्यक्ति रात के समय कूलर व एसी का प्रयोग करने लगे हैं। यह उनके लिए घातक साबित हो रहा है, इसके चलते लोग बुखार सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार से पीड़ितों में टाइफाइड की अधिक पुष्टि हो रही है। उन्होंने बताया अस्पताल में प्रतिदिन वह दो सैकड़ा से अधिक बुखार के पीड़ित मरीजों देख रहे हैं। डॉ. आशीष गुप्ता ने बताया वह अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। जहां बुखार से पीड़ितों की संख्या अधिक रहती है।
बीमारी से बचने को चिकित्सकों की सलाह
- कूलर व एसी का प्रयोग अभी न करें।
- रात को पंखा धीमी गति से चलाएं।
- घरों के आसपास जलभराव न होने दें।
- ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- पूरी बांह के कपड़े पहने।