फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Formal announcement today, district will get fifth MLA

औपचारिक घोषणा आज, जिले को मिलेगा पांचवां विधायक

Wed, 23 Mar 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Formal announcement today, district will get fifth MLA
एटा। सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र चुनाव कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया तय है। हालांकि दो पदों पर भाजपा के ही दो प्रत्याशी ही बचे हैं। बृहस्पतिवार को निर्धारित समय के बाद औपचारिक रूप से विजेताओं की घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र दे दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिले को पांचवां विधायक मिल जाएगा।
विज्ञापन

दो सदस्य पदों वाली मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट पर 2016 में हुए चुनाव में सपा के अरविंद यादव और उदयवीर सिंह निर्विरोध रूप से चुनाव जीते थे। हालांकि ये दोनों ही एमएलसी अन्य जनपदों के थे। इस बार चुनाव में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। इनमें से भाजपा से पूर्व विधायक आशीष यादव और सुभासपा से अनुज कुमार एटा के हैं। जबकि भाजपा के ओमप्रकाश सिंह, सपा के उदयवीर सिंह और राकेश यादव बाहरी जिलों के हैं। सपा व सुभासपा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद अब भाजपा के दोनों ही प्रत्याशियों का चुना जाना तय हो गया है। हाल ही में हुए विस चुनाव में एटा की चारों विस पर चारों ही विधायक भाजपा के चुने जा चुके हैं। ये चारों ही एटा के स्थानीय निवासी हैं। अब विप सदस्य के रूप में एक और स्थानीय निवासी आशीष यादव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

सत्ता के साथ बहती रही एमएलसी चुनाव की हवा
जिले में एमएलसी स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र चुनाव की हवा दो दशक से सत्ता के साथ बहती रही है। बसपा फिर सपा और अब भाजपा की सरकार में हुए चुनाव में भले ही चुनाव का प्रकार अलग-अलग रहा, लेकिन परिणाम सत्ताधारी दल के प्रत्याशियों के पक्ष में रहे। 2010 में बसपा की सरकार के समय चुनाव हुआ था। उस समय बसपा प्रत्याशी चंद्रप्रताप सिंह यादव और लेखराज का मुख्य मुकाबला सपा प्रत्याशी अवधेश कुमार और राजेंद्र सिंह से था। हालांकि सत्ता के प्रभाव से बसपा प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद 2016 में मतदान कराने की नौबत ही नहीं आई। सपा की सरकार के प्रभाव के चलते अन्य प्रत्याशियों के नामांकन नहीं हुए। ऐसे में सपा के अरविंद प्रताप और उदयवीर सिंह निर्विरोध जीत गए। उसी राह पर इस बार भाजपा की सत्ता का असर दिखा है। दोनों भाजपा प्रत्याशी एमएलसी बनने की राह पर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed