{"_id":"5edbd1658ebc3e90655822f6","slug":"forgry-in-fund-etah-news-agr445027861","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सहित तीन के खाते से 72 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सहित तीन के खाते से 72 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सहित तीन के खाते से 72 हजार रुपये निकाले
एटा। जिले में एक महिला सहित तीन लोगों के खाते से रुपये निकाल लिए गए। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव हयातपुर माफी निवासी नेमसिंह पुत्र होरी लाल का आरोप है कि 11 नबंवर 2019 को हनुमान चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सुनील वर्मा निवासी लल्लू खेड़ा के पास रुपये निकालने गया था तभी धोखाधड़ी करके 10 हजार रुपये निकाल लिए।
इसी तरह का आरोप बृजेश गौतम पुत्र यादराम निवासी मोहन सती का है। इनका आरोप है कि शुक्रवार को वह सुनील वर्मा के पास गया तो उसके 30 हजार 500 रुपये खाते से निकाल लिए। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
वहीं कोतवाली नगर में रामनिवास पुत्र जगदीश चंद्र निवासी पुरानी पुलिस चौकी बनगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रेलवे रोड स्थित एटीएम से बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने 32 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। संवाद