फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Food department stores hit five desserts featured

खाद्य विभाग ने पांच मिष्ठान की दुकानों पर मारा छापा

Sun, 01 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 01 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
 खाद्य सुरक्षा विभाग होली पर्व में खाद्य सामग्रियों में मिलावटखोरी रोकने
विज्ञापन
के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर और अमांपुर क्षेत्र में विभाग ने पांच दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। विभाग ने दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
डीएम के निर्देश पर विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। होली पर्व पर मिलावट खोरी न हो इसके लिए विभाग ने पूरे जनपद में छापामार कार्रवाई करने का खाका तैयार किया हैं। विभाग दुकानों को चिह्नित कर रहा हैं और उन दुकानों पर छापामार कर उनके सैंपल ले रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने सर्कुलर रोड से मिष्ठान विक्रेता शकील तथा सिद्द्धू के यहां से खोए के सैंपल लिए हैं। अशोकनगर से नरेश के यहां से बर्फी के सैंपल लिए गए। अमांपुर क्षेत्र में दो दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गईं। इन दुकानों से बूंदी के लड्डू के सैंपल लिए गए। कार्रवाई से मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप बना रहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि सैंपलों को मेरठ लैब में भेज दिया है। इसके अतिरिक्त होली तक छापामार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं मिलावट खोरी की शिकायत हों तो उन्हें अवश्य दें। विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed