फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Following a resolution of the ideals of Ambedkar

अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 14 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Following a resolution of the ideals of Ambedkar
जयंती पर किया याद, पहली बार भाजपा कार्यकर्ता दिखाई दिए सक्रिय - फोटो : अमर उजाला
संविधान रचियता डा. भीमराव अंबेडकर जयंती शोभायात्रा गुरुवार को धूमधाम के साथ निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पूरा वातावरण जय भीम के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पों की वर्षा की।
विज्ञापन

एसडीएम संजय सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सहावर गेट से शोभायात्रा का शुभारंभ होने के पश्चात पूरे नगर में देर रात्रि तक भ्रमण हुआ। डा. अंबेडकर की मुख्य झांकी के अलावा उनके जीवन चरित्र पर आधारित दर्जनों झांकियां शोभायात्रा में शामिल रही। जयंती में बड़ी संख्या में अंबेडकर अनुयायियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल रहे। जय भीम डा. अंबेडकर अमर रहें के नारे वातावरण में गूंजते रहे। बैंडबाजे के अलावा आकर्षक झांकियां शोभायात्रा में शामिल रही। शोभायात्रा देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने छतों पर चढ़कर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा  सहावर गेट से शुरू होकर बारहद्वारी, सोरों गेट, मुहल्ला जय जयराम, सिटी मोहल्ला, जामा मस्जिद सोरों गेट, गली सत्तार बैंड, मोहल्ला मोहन बिलराम गेट सहित विभिन्न इलाकों में देर रात्रि तक भ्रमण किया। इस दौरान जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष रामजीलाल विद्यार्थी, होशियार सिंह निमेश, रिकेंद्र कुमार सिंह, रघुनंदन प्रसाद विद्यार्थी, केपी सिंह, शील प्रिय विद्यार्थी, मोहनलाल, पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, ज्ञान तिवारी, रमेश चंद्र साहू, मनेाज गुप्ता, राजवीर भल्ला, अभिषेक माहेश्वरी, वरुण माहेश्वरी, विपिन भारद्वाज, राजीव माहेश्वरी आदि शामिल रहे। ग्राम अहरौली में भी शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। रामवीर सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 डा. अंबेडकर की 125वीं जयंती पर राजनीतिक पार्टियों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
भारतीय जनता पार्टी ने डा. अंबेडकर पार्क सोरों गेट से ग्रामोदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष पूणेंद्र सोलंकी एवं विशिष्ट अतिथि रजनीकांत माहेश्वरी भाजपा देहात मंडल बार कार्यक्रमों को उत्साह पूर्वक आयोजित करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने डा. अंबेडकर को समरसता का पक्षधर बताया। नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियां बताई। भाजपा ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि डा. अंबेडकर ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। भाजपा सरकार द्वारा दलितों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल पुंढीर, पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह, नवल कुलश्रेष्ठ, फूल सिंह, बबलू ठाकुर आदि मौजूद रहे। कांग्रेस की जिला एवं शहर कमेटी ने पार्टी कार्यालय पर डा. अंबेडकर की जयंती मनाते हुए उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान, शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, सुशील शर्मा, राजवीर राना, अब्दुल समद, राजकपूर, भमन कुरैशी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक दल ने नगला सैययद में कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष सलीम अहमद अलवी ने डा. अंबेडकर के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिला महासचिव जयवीर सिंह प्रतिहार, रामसिंह वर्मा,  राजुद्दीन, मुन्ने खां, कामता प्रसाद, तेजराम, उजागर सिंह यादव, प्यारेलाल मटरू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयवीर सिंह ने किया। महानदल के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजवीर राजपूत ने डा. अंबेडकर के योगदान को सराहा। इस दौरान प्रवीन शाक्य, कैलाश मौर्य, बबलू मौर्य, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे। इंडियन नेशनल लीग कांग्रेस ने आवास विकास कालोनी में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष माधव तिवारी, डा. शैलेंद्र प्रकाश, इरशाद अहमद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed