फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow up: Woman died due to hanging

फॉलोअप: फंदा लगने से हुई थी महिला की मौत

Fri, 27 Jun 2025 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 27 Jun 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Follow up: Woman died due to hanging
एटा। फंदा लगने से विवाहिता की मौत हुई थी, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मृतका के पिता ने दामाद प्रवेश कुमार उर्फ बंटी सहित 6 लोगों के खिलाफ थाना जौथरा में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बिरसिंगपुर थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद निवासी रतीपाल ने पुलिस को बताया कि बेटी दिव्या का विवाह 4 वर्ष पूर्व गांव मगरेसर निवासी प्रवेश कुमार उर्फ बंटी के साथ धूमधाम से किया था। कुछ दिनों के बाद ही ससुरालीजन बेटी को अतिरिक्त दहेज में 4 पहिया वाहन के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन

इतना ही नहीं दिव्या को मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी बेटी फोन कॉल के माध्यम से समय-समय पर देती रहती थी।
बृहस्पतिवार को प्रवेश कुमार, नरेंद्र उर्फ छिद्दू, रमेश, संतोषी, राहुल और शानू ने मिलकर बेटी को पीटा। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को कमरे में फंदे से लटका दिया। गांव के ही लोगों ने फोन कॉल कर मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना आया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed