फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow up: Wife had blocked Jackie's phone number

फॉलोअप: पत्नी ने ब्लॉक कर दिया था जैकी का फोन नंबर

Fri, 21 Mar 2025 06:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Mar 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
Follow up: Wife had blocked Jackie's phone number
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम में एक युवक ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

देव सिंह निवासी गांव भागना थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज ने बताया कि बहनोई जैकी ने बुधवार को 5 वर्षीय भांजी रागिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। जैकी पहले एटा मंडी में पल्लेदारी का काम करता था, यहां काम कम मिलने की वजह से डेढ़ माह पूर्व महाराष्ट्र के नासिक में जाकर मजदूरी करने लगा। होली से दो दिन पहले बहन ने त्योहार पर सामान खरीदने के लिए पैसे मांगे, तो 12000 रुपये बहनोई ने भेजे थे। तबीयत खराब होने की वजह से बहन चारों बच्चों के साथ मायके चली आई थी। बहनोई ने घर आकर फोन किया तो बहन ने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जैकी सीधा हमारे यहां आ गया और 5 वर्षीय बेटी रागिनी को सामान दिलाने के बहाने रामपुर घनश्याम ले गया। बुधवार की रात में जैकी ने रागिनी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जैकी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि रात में पत्नी को फोन किया, लेकिन उसने नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बालिका की मौत गला दबाकर होना सामने आया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ करते हुए आगे कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed