{"_id":"68c950bace9e05c6750ea540","slug":"follow-up-the-woman-died-of-a-heart-attack-etah-news-c-163-1-eta1001-139058-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप: हृदयाघात से हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप: हृदयाघात से हुई थी महिला की मौत
Tue, 16 Sep 2025 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। बीमारी से महिला की मौत के बाद भाई ने इलाज कराने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को श्मशान घाट से उठाकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण हृदयाघात आया है।
थाना मलावन के गांव नगला भूपाल निवासी सचिन ने बताया कि रविवार की रात बहन गीता की मौत हो गई। बहनोई ज्ञान सिंह निवासी बावली थाना सकीट ने कोई सूचना नहीं दी और अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। दूसरे माध्यम से जानकारी होने पर हम लोग बावली गांव के श्मशान घाट में पहुंचे और अंत्येष्टि की कार्रवाई को रुकवाया।
पुलिस ने यहां से शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचाकर पोस्टमार्टम कराया। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदयाघात आया है। कोई तहरीर नहीं मिली है मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।