फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow up: The labourer died due to hanging

फॉलोअप: फंदा लगने से ही हुई थी मजदूर की मौत

Fri, 01 Aug 2025 06:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 01 Aug 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Follow up: The labourer died due to hanging
एटा। पेड़ की डाली से फंदे पर लटकते मिले मजदूर की मौत फंदा लगने से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना ही बताया गया है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

गांव गुदाऊ थाना जलेसर निवासी अनीस ने बताया कि 19 वर्षीय भतीजा सोनू राजस्थान के जिला धौलपुर में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह मंगलवार को ही घर आया था और बुधवार की दोपहर को घर से बिना बताए चला गया था। देर रात गांव नगला चांद के पास उसका शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

वहां जाकर देखा तो उसके पैर मुड़े हुए थे और जमीन से छू रहे थे। यह देखकर लग रहा था कि किसी ने हत्या कर शव को फंदे लटका दिया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना आया है। कोई तहरीर नहीं मिली है मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed