फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow-up: The girl has been found, but the woman who took her remains untraced.

Etah News: फॉलोअप- बच्ची खोज ली मगर ले जाने वाली महिला का नहीं पता

Thu, 29 Jan 2026 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 Jan 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
Follow-up: The girl has been found, but the woman who took her remains untraced.
एटा। एटा महोत्सव से लापता हुई बच्ची को परिजन ने सकुशल खोज लिया। इसके बाद पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। महिला घर से लापता है और पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर चल रहे एटा महोत्सव से 23 जनवरी को एक ढाई वर्षीय बच्ची काव्या उर्फ कंचन निवासी मानिकपुर लापता हुई। परिजन की शिकायत के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता लगा कि एक बुर्का वाली महिला उसको ले गई है। 4 दिन तक परिजन ने उसको ढूंढा, तब जाकर वह गांव चंदाई थाना कुरावली जिला मैनपुरी पहुंचे। यहां एक मुस्लिम महिला के घर पर बच्ची मिली। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। इसके बाद जब महिला के बारे में जानकारी ली गई तो वह घर से लापता है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि लग नहीं रहा कि महिला का इस प्रकार का कोई गलत उद्देश्य था। फिर भी पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है। महिला का पता लगाया जा रहा है मिलते ही पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed