{"_id":"68d3dbfb15f56fb77205d8e0","slug":"follow-up-missing-teen-still-untraceable-after-22-days-etah-news-c-163-1-eta1001-139477-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप: 22 दिन बाद भी नहीं मिल सका लापता किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप: 22 दिन बाद भी नहीं मिल सका लापता किशोर
Wed, 24 Sep 2025 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। किशोर का पता न चलने से परिजन परेशान हैं। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़र्रा से 2 सितंबर को लापता हुआ किशोर संदीप सिंह लोधी 22 दिन बाद भी नहीं मिल सका है। परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उसको आखिरी बार मथुरा में देखा गया था।
गांव बुढ़र्रा निवासी सीताराम ने बताया कि बेटा संदीप सिंह लोधी 2 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे घर से खेत पर चारा लेने की कहकर गया था। इसके बाद से वह लापता है। परिवार ने उसकी तलाश में हर संभव कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में मारहरा थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि पुलिस को 5 से 7 सितंबर के बीच मथुरा रेलवे स्टेशन और सिटी में संदीप को देखे जाने की सूचना मिली थी। मथुरा से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज को संदीप के परिजन को भी दिखाया गया है जिसमें वह उसकी पहचान कर रहे हैं।
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि संदीप कक्षा 9 के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। अपने साथ बैग लेकर निकला जिससे लग रहा है कि वह अपनी मर्जी से गया है। फिलहाल पुलिस और परिवार दोनों ही संदीप की तलाश में जुटे हुए हैं। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि किशोर की तलाश में टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही संदीप को सकुशल बरामद करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है।