फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fog's counterattack...vehicle speed slowed down

Etah News: कोहरे का पलटवार...थामी वाहनों की रफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fog's counterattack...vehicle speed slowed down
जैथरा में एटा-अलीगंज मार्ग पर सुबह 10 बजे के बाद छाया हुआ कोहरा। संवाद
एटा। दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को कोहरे ने पलटवार किया। सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा हटा तब जाकर वाहनों का आवागमन सामान्य हो पाया। पूरे दिन हवा चलने की वजह से ठंड बनी रही। दोपहर के समय धूप में कुछ राहत मिली।
विज्ञापन


शहर में सुबह लोग सोकर उठे तो उन्हें घने कोहरे का सामना करना पड़ा। जीटी रोड पर वाहन हल्की गति में चल रहे थे। वाहन चालक अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर निकलते रहे। वहीं गलन भरी सर्दी होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक अपने चेहरे को ढककर निकले।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोग हेलमेट लगाकर चल रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा हटा तब लोगों को थोड़ी राहत मिली।
वहीं सर्द हवा चलने की वजह से धूप भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे पा रही थी। शाम 5 बजे के बाद फिर से गलन बढ़ने लगी। हल्का कोहरा पड़ना भी शुरू हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed