{"_id":"696d1cda5feeb9f28200c548","slug":"fog-in-the-morning-cloudy-during-the-day-etah-news-c-163-1-sagr1016-145065-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सुबह कोहरा, दिन में छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सुबह कोहरा, दिन में छाए रहे बादल
Sun, 18 Jan 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
कस्बा जैथरा में अलीगंज मार्ग पर रविवार सुबह के समय हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
एटा। सुबह कोहरा और दिन में बादल, रविवार काे इस तरह के मौसम ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई। दिन में रुक-रुक कर धूप निकलने से तापमान भले ही सामान्य रहा लेकिन सुबह और शाम की सर्दी ने लोगों को परेशान रखा। सोमवार को भी सुबह कोहरा और दिन में बादल छाने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है।
लगातार तीसरे दिन रविवार को भी घने कोहरे का सिलसिला जारी रहा। शनिवार शाम से शुरू हुआ कोहरा रविवार सुबह 9 बजे तक काफी घना बना रहा। ऐसे में लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। रविवार को अवकाश के दिन बच्चों और सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों ने सुबह देर तक बिस्तरों में ही समय बिताया। सुबह 9 बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ तो लोगों को राहत मिली। सड़कों पर आवागमन बढ़ा।
दोपहर के समय आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। बादल और सूरज के बीच शाम तक लुका-छिपी चलती रही इसके कारण धूप आती-जाती रही। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अभी हाल-फिलहाल बरसात की संभावना तो नहीं है लेकिन कोहरा और बादल परेशान करते रहेंगे। धूप भी निकलती रहेगी। 23 जनवरी से मौसम अधिक खराब होगा।