फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Flowers became people's first choice in home decoration

Etah News: होम डेकोरेशन में लोगों की पहली पसंद बने फ्लॉवर,

Fri, 03 Nov 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Flowers became people's first choice in home decoration
एटा। दिवाली का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। इस समय होम डेकोरेशन की दुकानों पर खासी भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानों, शोरूम पर साज-सज्जा के लिए एक से बढ़कर एक शानदार उत्पाद उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर घरों में जहां साफ-सफाई, पुताई कराई जा रही है। वहीं बाजारों में घर को सजाने के सामान की दुकानों पर भीड़ पहुंचना शुरू हो गई है। शहर के प्रमुख घंटाघर, गांधी मार्केट, रेलवे रोड, निधौली रोड स्थित होम डेकोरेशन के सामान की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है। गांधी मार्केट में जहां घर को सजाने के सामान की शुरूआत मात्र 20 रुपये से है। जबकि 3 हजार रुपये तक के उत्पाद उपलब्ध हैं। वहीं घंटाघर बाजार में होम डेकोरेशन के सामान की कीमत 50 रुपये से 5 हजार रुपये तक है। होम डेकोरेशन में आर्टिफिशियल फ्लॉवर, लड़ी व लाइटिंग लैंप हर तबके के लोगों की पहली पसंद हैं। बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री इसी सामान की हो रही है।
विज्ञापन

---------------------
प्रमुख रूप से इस सामान की है ज्यादा मांग
दिवाली के पर्व पर लोग अपने घरों को सजाकर सबसे अच्छा दिखाना चाहते हैं। इसके लिए वे बाजार से विभिन्न प्रकार के फैंसी तथा अच्छे दिखने वाले सामान लेकर आते हैं। जिससे कि आसपास के घरों में उनका घर सबसे अच्छा दिखे। इसी को देखते हुए शहर के बाजारों में कृत्रिम व फैंसी लकड़ी तथा प्लास्टिक से बने फ्लॉवर, प्लास्टिक तथा लकड़ी से बनी हुई झालर, लड़ियां, सीनरी, मनी प्लांट और शोपीस लैंप के साथ ही लाइटिंग लैंप की मांग सबसे ज्यादा है। ये सारी चीजें बाजार में आसानी के साथ मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
दिवाली का पर्व पास आ रहा है, लोग अपने घरों को सजा रहे हैं। घर सजाने के लिए कृत्रिम फूल, लड़ी व लाइटिंग लैंप हर तबके के लोगों की पहली पसंद है। -रोहनलाल कुशवाहा, गांधी मार्केट, दुकानदार

--------------
घर को सजाने के लिए लोग विशेष रूप से प्लास्टिक तथा लकड़ी से बनी हुई झालर तथा लड़ियां, सीनरी, मनी प्लांट और शोपीस लैंप के साथ ही लाइटिंग लैंप खरीद रहे हैं। -तौहीद, शाह पैलेस, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed