फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five people trapped under collapsed roof Lentr, child deaths

छत का लेंटर गिरने से पांच लोग दबे, बच्ची की मौत

Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Five people trapped under collapsed roof Lentr, child deaths
छत का ‌ब‌िखरा मलबा - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
सिकंदरपुरवैश्य के ग्राम नगला गढ़िया में मकान की छत का लेंटर गिर गया। जिससे कमरे में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम नगला गढ़िया निवासी भूरे पुत्र राजाराम अपने परिवार के साथ अपने मकान में सो रहा रहा था। शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे मकान की छत का लेंटर अचानक भर भराकर गिर गया। जिससे भूरे, पत्नी रामादेवी, उसके पुत्र सुमित एवं आशू तथा चार वर्षीय पुत्री अंजली भी मलबे में दब गई। लेंटर गिरने की आवास सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। उनकी चीख पुकार से अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। लोगों ने मलबे को हटाया। काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया और उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मासूम अंजली को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को भर्ती कर लिया गया। बताया गया कि घटना में रामादेवी गंभीर घायल हो गई और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बच्ची की मौत से परिवारीजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

जानकारी जब रिश्तेदारों एवं सबंधियों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची मौत पर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गमगीन माहौल में बालिका का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed